राजनीतिक सरगर्मी तेज: बीजेपी में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होते ही मचा बवाल
कोलकाता
पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। टिकट कटने नाराज नेता अपने समर्थकों के साथ विरोध कर रहे हैं। ऐसी ही कुछ स्थिति का सामना बीजेपी को करना पड़ा रहा है। बीजेपी के जिला ऑफिस में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने डीबीसी रोड जलपाईगुड़ी में पार्टी कार्यालय पर तोड़फोड़ की है।
बीजेपी ने गुरुवार को 148 उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की। इस लिस्ट कई पुराने बीजेपी कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं दी गई है। दूसरी पार्टियों से बीजेपी में आए लोगों को टिकट देने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा असंतोष है। जलपाईगुड़ी सदर विधानसभा क्षेत्र से सुजित सिंघा को पार्टी के उम्मीदवार के रूप में घोषित किए जाने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने डीबीसी रोड जलपाईगुड़ी में पार्टी कार्यालय पर तोड़फोड़ की और पोस्टर फाड़े।
इसके अलावा जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से अरिंदम भट्टाचार्य को पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि, "हम अरिंदम को अपना उम्मीदवार नहीं मानते। हम अरुण ब्रह्मा को अपना उम्मीदवार बनाना चाहते हैं। वहीं दूसरी ओऱ मालदा के हरिशचंद्रपुर में तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में ही तोड़फोड़ कर दी।
यहां से बीजेपी ने मातिउर रहमान के नाम की घोषणा की है। मातीउर रहमान ने कुछ दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे। रहमान के नाम की घोषणा होते ही बीजेपी कार्यकर्ता ने तोड़फोड की। ओल्ड मालदा सीट से गोपाल साहा के नाम की घोषणा होने के बाद यहां भी विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने यहां भी पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गोपाल साहा की छवि सही नहीं है। यहां पर किसी अन्य नाम की घोषणा की जाए।

पाठको की राय